8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्काउट-गाइड में विशिष्ट सेवाओं के लिए मंडल स्तर पर सम्मान

-राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल अधिवेशन जोधपुर में किया गया सम्मानित-वार्षिक अधिवेशन का जोधपुर में आयोजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 27 Feb 2021, 9:52 PM IST

स्काउट-गाइड में विशिष्ट सेवाओं के लिए मंडल स्तर पर सम्मान

स्काउट-गाइड में विशिष्ट सेवाओं के लिए मंडल स्तर पर सम्मान

बाड़मेर. राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल मुख्यालय जोधपुर के तत्वावधान में जोधपुर मंडल परिषद का वार्षिक अधिवेशन जोधपुर में सम्पन्न हुआ।
सीओ स्काउट योगेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि अधिवेशन में व्याख्याता राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय बिंजासर के डूंगराराम जाखड़ को एलटी बिट्स प्रदान कर सम्मान किया गया। इसी क्रम में राजकीय माध्यमिक विद्यालय गोदावास खुर्द के शिक्षक हनुमानराम विश्नोई को 15 वर्षीय अलंकार तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावतसर के गोपाल गर्ग, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनोर भंवरसाह के त्रिलोकाराम सेजू, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहारवा के कुंभाराम व राजकीय माध्यमिक विद्यालय कातरला खिलेरियन को स्काउट गाइड संगठन में लगातार सेवाओं के लिए 10 वर्षीय अलंकार से सम्मानित किया गया। सीओ स्काउट योगेन्द्र सिंह को कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें....नियमित योग से बौद्धिक गुणों का विकास
बाड़मेर. राजकीय माध्यमिक विद्यालय डिंडावा सेड़वा में फिट इंडिया अभियान के तहत योग एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग शिक्षक हनुमानाराम डऊकिया ने आसनों का अभ्यास करवाते हुए बताया कि नियमित योगासन से जीवन में स्थिरता आती है। योग स्वस्थ जीवन का आधार है। इससे शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक गुणों का विकास होता है। प्रधानाध्यापक हरिराम ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए छात्रों को योगाभ्यास का महत्व बताया। कार्यक्रम में शिवराम मांजू, शंकरलाल सैनी, खीयाराम चौधरी, मुकेश कुमार मीणा आदि ने सहयोग किया।