10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात 8 बजे बाद चोरी-छुपे बिकती शराब, पुलिस बेखबर, आबकारी विभाग लाचार

https://www.patrika.com/barmer-news/

2 min read
Google source verification
secret for selling alcohol, The police, Excise Department helpless

secret for selling alcohol, The police, Excise Department helpless

रात 8 बजे बाद, चोरी-छुपे बिकती शराब, पुलिस बेखबर, आबकारी विभाग लाचार
पत्रिका टीम पहुंची तो खुली पोल, दुकान बंद कर दौड़े सेल्समैन

बालोतरा . चुनाव के चलते पुलिस व आबकारी विभाग रोजाना अवैध शराब की धरपकड़ कर रहे हैं। लेकिन उनकी नाक के नीचे रात 8 बजे बाद भी शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। पत्रिका टीम ने रविवार रात 8 बजे बाद शहर के शराब ठेकों की स्थिति देखी तो लोगों का जमावड़ा था तो कहीं पर चोरी छुपे शराब की बिक्री हो रही थी।
शहर के नया बस स्टैण्ड चौराहे पर मिठाई की दुकान के पास स्थित ठेके पर कुछ लोग शराब के लिए खड़े थे। कैमरे के फ्लैश पड़ते ही दौड़ते नजर आए। यहां शराब दुकान का एक तरफ से शटर ऊपर मिला। सेल्समैन पास की मिठाई की दुकान पर जाकर खड़ा हो गया। कुछ ऐसा ही हाल नया बस स्टैण्ड के सामने वाली गली में ठेके पर मिली। सेल्समैन दुकान के पास बनाए दरवाजे को बंद कर दौड़ गया। पास के दरवाजे में एक खिड़की थी। जहां से शटर बंद करने के बाद शराब की बेची जाती जा रही थी। छतरियों का मोर्चा इलाके में तो ठेके पर रात 8 बजे बाद भी शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही थी।
मैं तो कहते-कहते थक गया : नया बस स्टैण्ड पर शराब की बिक्री की जानकारी जब आबकारी निरोधक दल के प्रहराधिकारी कुन्नाराम सुथार को दूरभाष से दी तो उनका जवाब लाचारगी भरा था। उन्होंने कहा कि शराब बिक रही है तो आप फोटो खींचकर अखबार में छाप दो। मैं तो कहते-कहते थक गया।
समय:- 08:50 बजे
बालोतरा के नया बस स्टैण्ड चौराहे पर स्थित शराब दुकान का बिक्री के लिए ऊपर किया शटर।
समय:- 08:50 बजे
नया बस स्टैण्ड चौराहे पर स्थित शराब दुकान के शटर में दिखावटी के लिए लटकाया गया ताला।
समय:- 08:58 बजे
नया बस स्टैण्ड के सामने गली में शराब दुकान बिक्री के लिए ऊपर किया शटर व ग्राहकों को देने के लिए रखी गई डिस्पोजल गिलासें।
समय:- 08:57 बजे... बालोतरा के नया बस स्टैण्ड के सामने गली में शराब दुकान के पास बनाए दरवाजे को बंद करता शराब विक्रेता।
समय:- 08:59 बजे... नया बस स्टैण्ड के सामने गली में शराब दुकान में शराब बिक्री के लिए बनाया छोटा दरवाजा।
समय:- 09:01 बजे...बालोतरा के नया बस स्टैण्ड के सामने गली में शराब दुकान में शराब बेचने के लिए खड़ा युवक।
समय:- 09:05 बजे... बालोतरा के नया बस स्टैण्ड के सामने शराब दुकान के शटर में शराब बिक्री के लिए बनाया गया दरवाजा।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग