6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कालूड़ी के पास लावारिश मिली लूटी गई कार

पुलिस को लूटी गई कार लावारिस हालात में मिली
2 min read
Google source verification
old car

Seized car in unauthorized condition

समदड़ी. कालूड़ी के पास पुलिस को लूटी गई कार लावारिस हालात में मिली। थानाधिकारी धोलाराम माली ने बताया कि जयपुर से जोधपुर के लिए किराए की कार लेकर आए दो अज्ञात लोगों ने कनाना गांव के समीप कार चालक को धमकाकर नीचे उतार दिया तथा कार लेकर फरार हो गए।

इसको लेकर दौसा निवासी चंद्रभान पुत्र मोहनसिंह ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसके पास दो अज्ञात लोग आए और जोधपुर के लिए चलने को कहा। इस पर वह उन दोनों के साथ रवाना हो गया।

रास्ते में उन्होंने पाली होकर जोधपुर चलने को कहा। पाली से होते हुए वो कानाना गांव तक पहुंचे इससे पूर्व एक जना उसे धमकाकर खुद कार चलाने लगा।

कानाना के पास बुधवार शाम को करीब 7 बजे उसे जबरन नीचे उतारकर दोनों कार लेकर बालोतरा की ओर फरार हो गए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कालूड़ी गांव स्थित एक होटल के पास से कार लावारिस हालात में जब्त की।

और इधर...
वृद्धा को कार ने मारी टक्कर

चौहटन . उपखंड के सेड़वा थाना क्षेत्र के सदराम की बेरी गांव में सड़क किनारे चल रही एक वृ़द्धा को कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार भींयाराम पुत्र अर्जुनराम जाट निवासी सदराम की बेरी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि तेइस सितम्बर की शाम करीब साढ़े सात बजे उसकी 78 वर्षीय माता वालीदेवी सड़क किनारे घर आ रही थी। इसी दरम्यान पीछे से आ रही एक कार चालक ने तेज एवं लापरवाही से कार चलाते हुए टक्कर मार दी।

युवक ने फंदा लगा दी जान

चौहटन . थाना क्षेत्र के उपरला गांव में एक युवक ने टीन शेड की एंगल में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार रामजीवन (36) पुत्र वीरमाराम विश्नोई ने गांव में स्थित सती माता मंदिर के निकट एक टीन शेड की एंगल में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक के भाई सुखराम पुत्र वीरमाराम ने पुलिस को रिपोर्ट सौंपकर बताया कि उसके भाई रामजीवन ने मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।