12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कच्ची बस्ती में चलाया सेवा और समर्पण अभियान

. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम
less than 1 minute read
Google source verification
कच्ची बस्ती में चलाया सेवा और समर्पण अभियान

कच्ची बस्ती में चलाया सेवा और समर्पण अभियान

बाड़मेर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा और समर्पण अभियान के तहत सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मनाया गया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष बाड़मेर महेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि कच्ची बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भाजपा जिला प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, चौहटन प्रधान रूपाराम सारण, मंडल महामंत्री चम्पतसिंह भंवरिया, खुमानसिंह, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष गोपालसिंह विदावत,डालूराम उपस्थित रहे।

भाजपा महिला मोर्चा बाड़मेर ने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. राधा रामावत के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 151 भेजते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

भाजपा जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला मंत्री अनिता चौहान, उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी दवे, कार्यालय प्रभारी निधि रामावत, महामंत्री मधु चारण, शहर मंडल अध्यक्ष गंगा चौधरी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दरिया कंवर, प्रेमलता सुखानी, पुष्पा खत्री उपस्थित थीं।