तलाशी के दौरान पुलिस ने होटल से 10 युवतियों को पकड़ा। जिनमें से 8 युवतियां थाइलेंड, एक युवती लाओस व एक युवती आंध्रप्रदेश की मिली। पुलिस को छापामार कार्रवाई के दौरान होटल से शराब व बीयर की बोतलों के अलावा बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। वहीं पुलिस ने होटल से सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क, शराब की बोतलें, बीयर की बोतलें समेत अन्य बड़ी मात्रा आपत्तिजनक सामग्री जब्त कर पूरे मामले की जांच शुरु की है।