8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहीद उगमसिंह मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता कल से

प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर सैकेण्डरी स्कू  ल, स्टेशन रोड बाड़मेर के बास्केटबॉल मैदान पर 26 से 31 तक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 25 Jul 2021, 12:31 AM IST

शहीद उगमसिंह मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता कल से

शहीद उगमसिंह मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता कल से

बाड़मेर. शहीद उगमसिंह मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता सोमवार २६ जुलाई से आरम्भ होगी।

जिला बास्केटबॉल संघ, बाड़मेर के सचिव गेमरसिंह सोढ़ा ने बताया कि शहीद उगमसिंह मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय महात्मा गांधी सीनियर सैकेण्डरी स्कू ल, स्टेशन रोड बाड़मेर के बास्केटबॉल मैदान पर 26 से 31 तक किया जाएगा।

. शहीद उगमसिंह मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन लीग कम नॉक आउट पद्धति से होगा एवं सभी मैच दूधिया रोशनी में आयोजित होंगे।

शहीद उगमसिंह मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन 26 जुलाई को होगा एवं समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह शहीद उगमसिंह के शहादत दिवस पर 31 जुलाई को आयोजित होगा।

प्रतियोगिता में जिला स्तर की विभिन्न टीमें हिन्दुसिंह स्पोट्र्स क्लब, शहीद उगमसिंह क्लब, गजेन्द्रसिंह यूथ क्लब, राजस्थान पुलिस एवं श्री मल्लीनाथ क्लब सम्मलित हो रही है।

जिला बास्केटबॉल संघ बाड़मेर के अध्यक्ष जगदीश चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में फाइनल खेलने वाली टीमो को शहीद उगमसिंह मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।