
जोधपुर से ट्रांसपोर्ट से बाड़मेर आया 765 लीटर घी, कार्रवाई के भय से व्यापारी ने लौटाया
बाड़मेर। राज्य सरकार के शुद्व के लिए युद्व अभियान के तहत दीपावली त्योहार की सीजन को देखते चिकित्सा विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। इस अभियान के तहत मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल विश्नोई के नेतृत्व में विभागीय टीम ने लूणिया ट्रांसपोर्ट कम्पनी से देसी घी बताए जा रहे 765 लीटर घी जब्त कर कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में सुरक्षित रखवाया। घी ब्राण्ड तस्य विभिन्न पैकिंग में भरा हुआ था। यह घी जोधपुर की झाला एसोसिएट्स से लूणिया ट्रांसपोर्ट कम्पनी के मार्फत कैलाश सेल्स कॉर्पोरेेशन, कृषि मंडी बाड़मेर को भिजवाया गया था, लेकिन टीम द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्यवाही के भय के कारण कैलाश सेल्स कॉर्पोरेेशन ने घी लेने से मना कर दिया एवं वापस जोधपुर भिजवाना चाहा। टीम ने घी से भरे ट्रक को कृषि मंडी बाड़मेर के गेट पर रुकवाकर पूछताछ की एवं मिलावट के सन्देह होने पर ट्रांसपोर्ट ले जाया गया। वहां घी के मालिक को बुलवाया गया पर किसी के उपस्थित नहीं होने नी घी को जब्त कर पुलिस थाना कोतवाली के मालखाने में रखवाया गया। मालिक के उपस्थित होने पर नमूना लेने के बाद इसे सीज किया जाएगा।
बच्चों के खाने की सामग्री मिली अवधिपार
खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा ने बताया कि मंगलवार को ही मैसर्स माजीसा कैंडी, कृषि मंडी बाड़मेर से भारी मात्रा में अवधिपार बेसन, टॉफिया एवं बच्चों के खाने की सामग्री जब्त कर नष्ट करवाई गई।
Published on:
26 Oct 2021 09:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
