8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्यामाप्रसाद मुखर्जी सिद्धांतवादी व मानवता के उपासक- मेघवाल

- भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 24 Jun 2021, 12:30 AM IST

श्यामाप्रसाद मुखर्जी सिद्धांतवादी व मानवता के उपासक- मेघवाल

श्यामाप्रसाद मुखर्जी सिद्धांतवादी व मानवता के उपासक- मेघवाल

बाड़मेर. भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को बुधवार को मनाया। भाजपा जिला प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि डॉ मुखर्जी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

भाजपा जिला अध्यक्ष आदू राम मेघवाल ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे शिक्षाविद के रूप में विख्यात थे वे सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धांत वादी थे। उनकी मान्यता थी कि सांस्कृतिक दृष्टि से हम सब एक हैं इसलिए धर्म के आधार पर वे विभाजन के कट्टर विरोधी थे।

भाजपा जिला महामंत्री स्वरूप सिंह खारा ने कहा कि मुखर्जी कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे उस समय जम्मू कश्मीर का अलग झंडा और अलग संविधान था। मुखर्जी ने धारा 370 को समाप्त करने की भी जोरदार वकालत की थी। भाजपा जिला प्रवक्ता ललित बोथरा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को असाधारण व्यक्तित्व वादी व्यक्ति से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

जिला मंत्री अनिता चौहान, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह भादू,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राधा रामावत उपस्थित थे।