8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छह साल बाद शुरू होगी एकल खिड़की, आमजन को मिलेगी राहत, जानिए पूरी खबर

- गत कांग्रेसनीत बोर्ड का वादा किया, लेकिन अब छह साल बाद नव गठित बोर्ड ने किया वादा पूरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

bhawani singh

•

Updated: 30 Jul 2021, 6:30 PM IST

barmer nagar parishad

barmer nagar parishad

बाड़मेर.
नगर परिषद बाड़मेर आमजन को राहत दिलाने के उद्देश्य से छह साल पहले हुए निर्णय पर अब सहमति बनी है। नगर परिषद एक अगस्त से एकल खिड़की शुरू करेगी। यह खिड़की लगाने का वादा गत कांग्रेसनीत बोर्ड की बैठक में हुआ था, लेकिन अंधेरगर्दी के चलते यह मामला ठण्डे बस्तें में डाल दिया गया। अब छह साल बाद नव गठित बोर्ड खिड़की स्थापित कर आमजन के कार्य करेंगे।


नगर परिषद में आमजन की सुविधा के लिए नगर परिषद कार्यालय के पूछताछ कक्ष में एकल खिड़की स्थापित कर कनिष्ठ सहायक विशाल की ड्यूटी लगाकर कनिष्ठ सहायक पवन विश्रोई को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि एकल खिड़की संचालन के लिए पत्रिका ने सिलसिलेवार समाचार प्रकाशित कर आमजन की समस्या को उजगार किया था। राजस्थान पत्रिका के 14 जुलाई को छह साल से कागजों में दफन एकल खिड़की शुरू करने का वादा शिर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।


यों होगा खिड़की का संचालन
नगर परिषद के मुख्य कक्ष पर एकल खिड़की शुरू की जाएगी। यहां एक वरिष्ठ बाबू सहित अन्य कर्मचारी बैठेंगे। यहां पहुंचने वाले लोगों का काम एक स्थान पर होगा। एकल खिड़की पर पत्रावली जमा होने के बाद संबंधित को इसकी प्राप्ति रसीद देने देगा। उसके बाद संबंधित शाखा में पत्रावली पहुंच जाएगी।
---
यों मिलेगी सहूलियत
- एक खिड़की पर परिषद की किसी भी शाखा से जुड़ा काम करवाने के लिए आवेदन होगा। जिसमें रिकॉर्ड शाखा, डीओसी, निर्माण, नगरीय विकास, राजस्व, भवन निर्माण इजाजत, हस्तांतरण, पुनर्गठन, पट्टा, भूमि परिवर्तन, कच्ची बस्ती सहित सभी शाखाओं को एकल खिड़की से जोड़ा जाएगा।
- एक खिड़की के माध्यम से मिलने वाली शिकायत व पत्रावली का रिकॉर्ड रजिस्ट्रर में इन्द्राज करने के साथ ही कम्प्यूटर पर अंकित किया जाएगा। साथ ही पत्रावली पर अंतिम निर्णय क्या हुआ? उसका भी इन्द्राज किया जाएगा। इसी प्रतिदिन आयुक्त मॉनिटरिंग करेंगे।
---
- 1 अगस्त शुरू होगी खिड़की
एक अगस्त को नगर परिषद में एकल खिड़की स्थापित की जाएगी। अब एक स्थान पर आमजन के कार्य होंगे। इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। नगर परिषद के पूछताछ कक्ष में एक स्थाई कार्मिक की नियुक्ति की गई है। साथ ही एक प्रभारी बनाया है। - सुरतानसिंह, उप सभापति, नगर परिषद, बाड़मेर
---