समन्वित कृषि प्रणाली में समग्र और अभिनव दृष्टिकोण से किसानों, खासतौर पर छोटे काश्तकारों को अपने घर और बाजार के लिए कई तरह की वस्तुओं के उत्पादन का पर्याप्त अवसर तो प्राप्त होता है तो कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने, परिवार के लिए संतुलित पौष्टिक आहार जुटाने से पूरे साल आमदनी व रोजगार का इन्तजाम, मौसम और बाजार संबंधी जोखिम कम करने में भी मदद मिलती है। यह बात कृषि विज्ञान केन्द्र गुड़ामालानी के प्रभारी डॉ.प्रदीप पगारिया ने कपूरड़ी कल्याणपुर में भारत सरकार, नई दिल्ली की ओर से प्रायोजित गरीब कल्याण रोजगार अभियान केे अंतर्गत दसवें कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत केन्द्र की ओर से दक्षता आधारित विभिन्न विषयों जैसे डेयरी, बकरीपालन, नर्सरी प्रबंधन, मुर्गीपालन, मूल्य संवद्र्धन, एफपीओ, आय जनित गतिविधियों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।