बाड़मेर शहर में सेवासदन के पास करीब आठ दिन पहले एक ठेला चालक का मोबाइल छीनने तथा उसमें से यूपीआई के जरिए 55 हजार रुपए निकालने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक जने को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बीते सोमवार को भोमाराम निवासी खड़ीन, हाल बाड़मेर ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह किशान छात्रावास के पास सब्जी का ठेला लगाता है। ऐसे ही 14 मार्च को वह ठेले पर बैठा मोबाइल से बात कर रहा था। तभी वहां पहुंचे दो युवकों ने उसका मोबाइल छीनकर ले गए। इसके बाद उन्होंने फोनपे के जरिए 55 हजार रुपए निकाल लिए। इस पर पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की।