8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुवाई ने पकड़ा जोर, पचपन फीसदी लक्ष्य की ओर

- जिले में ७ लाख ३३ हजार हैक्टेयर में अब तक बुवाई- १४ लाख ५७ हजार हैक्टेयर में बुवाई का लक्ष्य- बाजरा, मोठ व ग्वार पर किसानों का ज्यादा ध्यान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 21 Jul 2020, 8:33 AM IST

बुवाई ने पकड़ा जोर, पचपन फीसदी लक्ष्य की ओर

बुवाई ने पकड़ा जोर, पचपन फीसदी लक्ष्य की ओर



बाड़मेर. जिले में बारिश का दौर शुरू होते ही बुवाई ने भी जोर पकड़ लिया है। एेसे में पिछले चार-पांच दिन में गांव-गांव खेतों में जुताई हो रही है। एेसे में जिले को मिले लक्ष्य में से आधे से ज्यादा की प्राप्ति हो चुकी है। आने वाले दिनों में बुवाई का दौर जारी रहने पर लक्ष्य की प्राप्ति की उम्मीद जताई जा रही है। अभी किसान बाजरा, मोठ और ग्वार की बुवाई पर सर्वाधिक ध्यान दे रहे हैं।
जिले में मानसून की सक्रियता के चलते किसान दिनों खेतों में व्यस्त हो गए हैं। पिछले तीन-चार दिन में कहीं अच्छी तो कहीं सामान्य बारिश होने के बाद खेतों में बुवाई ने जोर पकड़ लिया है। गांव-गांव ट्रैक्टर व पशुधन से बीजाई की जा रही है। एेसे में बुवाई का ग्राफ की तेजी से बढ़ रहा है। गौरतलब है कि जिले को खरीफ बुवाई का लक्ष्य १४ लाख ५७ हजार हैक्टेयर मिला हुआ है। इसके मुकाबले अब तक ७ लाख ३३ हजार ७२७ हैक्टेयर में बुवाई हो चुकी है।
बाजरा सबसे ज्यादा, मोठ-ग्वार भी भरपूर- जिले में खरीफ फसलों में सबसे ज्यादा बुवाई बाजरा की होती है। कृषि विभाग को ८ लाख ४० हजार हैक्टेयर में बाजरे की बुवाई का लक्ष्य मिला है जिसके मुकाबले अब तक ४ लाख ८० हजार २०० हैक्टेयर में बुवाई हो चुकी है। ग्वार का लक्ष्य २ लाख ९० हजार हैक्टेयर का है, अब तक ९० हजार ८५० हैक्टेयर में बुवाई हुई है। वहीं, मोठ की बुवाई का लक्ष्य २ लाख १० हजार हैक्टेयर का है, जिसके मुकाबले ९६ हजार ९५० हैक्टेयर में बुवाई हुई है।
बुवाई ने अब जोर पकड़ेगी- बारिश का दौर अभी शुरू हुआ है। एेसे में आने वाले दिनों में लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। बुवाई अब जोर पकड़ेगी।- पाबूङ्क्षसह महेचा, कृषि अधिकारी, कृषि विभाग बाड़मेर
फैक्ट फाइल
फसल लक्ष्य प्राप्ति हैक्टेयर में
बाजरा ८४०००० ४८०२००
ज्वार ९००० ६६४०
मूंग ६०००० ४६८००
मोठ २१०००० ९६९५०
तिल ५००० ३०२०
मूंगफली ३००० २९१०
अरण्डी ३२००० १२०
ग्वार २९०००० ९०८५०
अन्य ८००० ६२३७
कुल १४५७००० ७३३७२७