8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजकीय चिकित्सालय में 90 बेड का वार्ड शीघ्र होगा शुरू

-मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक में कई निर्णय लिए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 9 Jul 2023, 10:50 PM IST

राजकीय चिकित्सालय में 90 बेड का वार्ड शीघ्र होगा शुरू

राजकीय चिकित्सालय में 90 बेड का वार्ड शीघ्र होगा शुरू

बाड़मेर. राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में मेडिकल सेवाओं की बेहतरी के लिए मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राज्य गोसेवा आयोग अध्यक्ष व विधायक मेवाराम जैन, जिला कलक्टर अरुण पुरोहित, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरके आसेरी, पीएमओ बीएल मंसुरिया आदि मौजूद रहे।

बैठक में लिए गए निर्णय

-ऑपरेशन थियेटर में सी-एआरएम मशीन लगेगी

-एनेस्थेसिया आईसीयू में नई मशीन खरीदने व फर्श की मरम्मत

-इमरजेंसी में निर्माण कार्य व अतिरिक्त हेल्पर एवं गार्ड

-गायनिक वार्ड में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने

-हॉस्पिटल में चोरी के बढ़ते मामलों पर सख्त कदम उठाएंगे

-टॉयलेट में चौबीस घंटे पानी के लिए ऑटोमेटिक सेंसर मशीनें लगेगी

-अत्याधुनिक कॉटेज वार्ड का होगा निर्माण

-अस्पताल परिसर की टूटी सडक़ों की मरम्मत

-गायनिक डिपार्टमेंट में एयर कूलिंग सिस्टम को दुरुस्त करने

-हॉस्पिटल बिल्डिंग को रिपेयर करने का निर्णय

- 128 स्लाइड की नई सिटी स्कैन के टेंडर होंगे

- नव निर्मित 90 बेड का वार्ड जल्द होगा शुरू

-आईसीयू में अतिरिक्त एसी लगाए जाएंगे