8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर की मेजबानी रहेगी याद, आमजन का उत्साह भी जोरदार

जयपुर और अजमेर एकेडमी ने जीते हॉकी पुरुष व महिला वर्ग के मुकाबले  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 6 Jan 2023, 12:56 PM IST

बाड़मेर की मेजबानी रहेगी याद, आमजन का उत्साह भी जोरदार

बाड़मेर की मेजबानी रहेगी याद, आमजन का उत्साह भी जोरदार

भामाशाह तनसिंह चौहान स्मृति 13वीं जूनियर राज्य स्तरीय हॉकी पुरुष एवं महिला वर्ग का समापन समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया। इस दौरान फाइनल के रोमांचक मुकाबले हुए। पैनल्टी शूट आउट से मैचों का फैसला हुआ।

हॉकी बाड़मेर के संयोजक तेजदान चारण खारोड़ा ने बताया कि 4 दिन तक चली 13वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन भामाशाह तनसिंह चौहान जनसेवा संस्थान, बाड़मेर के जोगेन्द्रसिंह चौहान एवं राजेन्द्रसिंह चौहान की ओर से किया गया। बाड़मेर का टूर्नामेंट राजस्थान के बेहतरीन टूर्नामेंट में शुमार हो गया।

समापन समारोह की मुख्यअतिथि डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि फेलियर के बाद भी जिदंगी समाप्त नहीं होती है। खिलाडिय़ों को हार से निराश नहीं होना बल्कि ज्यादा मेहनत से आने वाली प्रतियोगिता की तैयारी करनी है। उन्होंने इस मौके पर तनसिंह चौहान को याद करते हुए उनके कहा कि उनके सद्कार्यों को आज उनके दोनों बेटे आगे बढ़ा रहे हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन में रावत त्रिभुवनसिंह ने बाड़मेर के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी देरावरसिंह भाटी एवं राजूसिंह सोढा को याद करते हुए बाड़मेर के हॉकी खिलाडिय़ों को आगे बढने की नसीहत दी। विजेता टीमों को शुभकामनाएं देते हुए बाड़मेर में हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन की और भी जिम्मेदारी लेने की बात कही। इस अवसर पर हॉकी राजस्थान के उपाध्यक्ष एवं प्रतियोगिता के संयोजक देवेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि बाड़मेर की मेजबानी व आमजन की हॉकी के प्रति जो उत्साह रहा वो हमेशा याद रहेगा। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को आदर्श मानकर हॉकी का अभ्यास करने की सलाह दी। राष्ट्रीय खेल में देश व राज्य का नाम रोशन करने की बात कही। इस अवसर पर कैप्टन हीरसिंह भाटी, हॉकी बाड़मेर के संरक्षक वीरसिंह भाटी, कोषाध्यक्ष कैलाश मेहता, बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष जगदीश चौहान, सुरेश मोदी, भामाशाह पवनकुमारसिंह भाटी, कमल सिंहल, भगवानदास ठारवानी, गोविन्द सिन्धी, हॉकी राजस्थान के संयुक्त सचिव लोकेश मीणा, गणेश यादव, सिद्वार्थ गौड़, प्रशान्त, हरवीरसिंह हनुमानगढ़ सहित राजस्थान व बाड़मेर हॉकी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

मेजबान बाड़मेर की टीम रही चौथे स्थान पर

सचिव मदनसिंह चूली ने बताया कि फाइनल मैच में पुरुष वर्ग में जयपुर एकेडमी ने हनुमानगढ़ को पूरे समय में बराबरी पर रहने के उपरान्त पैनल्टी शूट आउट में 3-2 से हराया। वहीं बालिका वर्ग फाइनल में अजमेर एकेडमी का मुकाबला हनुमानगढ से पूरे मैच में बराबर रहने के बाद पैनल्टी शूट आउट में 3-2 से अजमेर विजेता बनी। दोनों वर्ग के फाइनल रोमांचक रहे। वहीं तृतीय स्थान पर महिला वर्ग में सीकर तथा पुरुष वर्ग में अलवर व मेजबान बाड़मेर की टीम चौथे स्थान पर रही। सभी अतिथियों एवं निर्णायकों को भामाशाह राजेन्द्रसिंह चौहान ने स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। संचालन शारीरिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बालमसिंह आकोड़ा ने किया।