19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में शुरू कर दिया मादक पदार्थ का काला कारोबार, पुलिस ने पकड़ा

शहर के रामदेवनगर में शुक्रवार को पुलिस ने एक घर से बड़ी मात्रा में अफीम तथा डोडा-पोस्त बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

बाड़मेर जिले में कुछ दिनों पहले गांवों में घरों और दुकानों में डोडा-पोस्त और अफीम बिक्री के मामले पकड़ में आए थे। अब जो मामला पकड़ में आया है वह काफी गंभीर है। गांवों के साथ शहर में भी काला कारोबार धड़ल्ले से पनप रहा है। घरों में मादक पदार्थों का काला धंधा शुरू हो गया है। पुलिस ने बाड़मेर शहर के बदलदेवनगर में एक मामला पकड़ा है।
शहर के रामदेवनगर में शुक्रवार को पुलिस ने एक घर से बड़ी मात्रा में अफीम तथा डोडा-पोस्त बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि भजनलाल पुत्र मोहनलाल निवासी खारा हाल रामदेव नगर के मकान में अवैध डोडा व अफीम का काला कारोबार चल रहा है।
तलाशी में मिली मादक पदार्थों की खेप
पुलिस ने उसके आवास की तलाशी ली तो वहां 820 ग्राम अफीम का दूध, 150 ग्राम अफीम तथा 8 किलो 900 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने उसे को गिरफ्तार कर लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपए आंकी गई है।