8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपनी खामियां दूसरों के ऊपर थोप रही प्रदेश सरकार: मंत्री

केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी की पत्रकार वार्ता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 27 Jun 2021, 12:51 AM IST

अपनी खामियां दूसरों के ऊपर थोप रही प्रदेश सरकार: मंत्री

अपनी खामियां दूसरों के ऊपर थोप रही प्रदेश सरकार: मंत्री


बाड़मेर ञ्च पत्रिका . केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश की सरकार ने अपने स्तर पर कोरोना महामारी से बचाव को लेकर कोई उपचार नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट भी समय पर स्थापित नहीं किए। इसी तरह टीकों का दुरूपयोग किया गया। अब राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी अपनी खामियों को दूसरों के ऊपर थोपना चाहती है।

चौधरी ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार 'अस्थिरÓ है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के मतभेदों के कारण यह सरकार किसी भी वक्त गिर सकती है। कृषि राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन से कुछ ऐसे लोग जुड़ गए है जिनका अन्नदाताओं से कोई संबंध नहीं है और इस कारण आंदोलन के लोग 'भ्रमितÓ हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार से संवाद के माध्यम से किसानों की समस्याओं का निश्चित रूप से समाधान होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। भय का माहौल बना हुआ है।
कमलेश प्रजापत एनकाउंटर के सवाल पर कहा कि समाज की मांग है मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए, इसको लेकर गृहमंत्री से बातचीत मामले में सीबीआई जांच करवाने की मांग की गई है। उम्मीद है जल्द सीबीआई जांच की स्वीकृति मिलेगी।