9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धरना समाप्त: बजरी रॉयल्टी की राशि कम करने की घोषणा

धरना समाप्त: बजरी रॉयल्टी की राशि कम करने की घोषणा जनता को मिलेगी राहत बालोतरा . बजरी की कीमत कम करने की मांग को लेकर नगर में सर्व समाज की ओर से आयोजित धरना सोमवार को मांगे पूरी होने पर समाप्त हो गया ।

2 min read
Google source verification
बालोतरा में धरने को संबोधित करते जिला प्रमुख।

बालोतरा में धरने को संबोधित करते जिला प्रमुख।

धरना समाप्त: बजरी रॉयल्टी की राशि कम करने की घोषणा

जनता को मिलेगी राहत

बालोतरा . बजरी की कीमत कम करने की मांग को लेकर नगर में सर्व समाज की ओर से आयोजित धरना सोमवार को मांगे पूरी होने पर समाप्त हो गया ।

बजरी कीमतों में कमी करने की मांग को लेकर रविवार को नगर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर सर्व समाज के लोगों ने धरना प्रारंभ किया था। जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, भाजपा नेता बालाराम चौधरी, जिला परिषद सदस्य खेराज राम हुड्डा, सरपंच रईस दान चारण आदि के नेतृत्व में आयोजित धरने में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इन्होंने सरकार व प्रशासन से बजरी कीमतों में कमी करने की मांग की। बताया कि आमजन की समस्या को लेकर वे लंबे समय से मांग कर रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने कुछ दिन पहले महापड़ाव डाला था। इसमें शामिल हजारों लोगों ने कीमत में कमी करने को लेकर पुरजोर मांग की थी। सरकार व प्रशासन को एक पखवाड़े का समय दिया था। लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इस पर मजबूर होकर उन्होंने रविवार को दोबारा धरना प्रारंभ किया।

उपखंड अधिकारी विवेक व्यास ने प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की मगर कोई हल नहीं निकला। सोमवार को भी प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे रहे। दोपहर में दोबारा वार्ता हुई। उपखंड अधिकारी विवेक व्यास की मौजूदगी में आयोजित वार्ता में वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी, बायतु विधायक हरीश चौधरी, पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, बालोतरा प्रधान भगवत सिंह जसोल, सिवाना प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित, पूर्व प्रधान रशीदा बानो, जिला परिषद सदस्य राज हुड्डा, भाजपा नेता बालाराम चौधरी, रईसदान चारण आदि शामिल हुए। इन्होंने बजरी की कीमत कम करने की मांग करते कहा कि अधिक कीमत पर आमजन परेशान हैं। सरकारी योजनाएं व कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों के लिए मकान बनाना मुश्किल हो गया है। वार्ता में शामिल बजरी लीज ठेकेदार मेघराजसिंह ने इनकी मांग पर रॉयल्टी की राशि कम करने की घोषणा की। इसके बाद दो दिन से चला आ रहा धरना समाप्त हो गया।