8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोविड की तीसरी लहर के लिए पुख्ता इंतजाम जरूरी

- हरीश चौधरी ने चिकित्सा मंत्री से की मुलाकात
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 24 Jun 2021, 1:02 AM IST

कोविड की तीसरी लहर के लिए पुख्ता इंतजाम जरूरी

कोविड की तीसरी लहर के लिए पुख्ता इंतजाम जरूरी


बाड़मेर. राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बुधवार को जयपुर में चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मासे मुलाकात कर बाड़मेर में चिकित्सा सुविधा विस्तार,चिकित्सा संस्थानों के क्रमोन्नत एवं नए उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

राजस्व मंत्री चौधरी ने बाड़मेर में कोविड-19 की विकट परिस्थिति में प्रबंधन, आईएलआई सर्वे एवं ग्राम स्तर पर निगरानी समितियों के माध्यम से किए जा रहे कार्य के अनुभव भी साझा किए।

राजस्व मंत्री ने कहा कि कोविड की आगामी तीसरी लहर की बात की जा रही है उसको देखते हुए हमें स्वास्थ्य सुविधाओं के विकेंद्रीकरण पर जोर देते हूए सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या एवं सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर भी आवश्यक प्रारंभिक स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने की ओर ध्यान देना होगा। चौधरी ने भवन विहीन उप स्वास्थ्य केंद्रों का प्राथमिकता से भवन निर्माण करवाए जाने की स्वीकृति देने के साथ ही नवसृजित पंचायत मुख्यालय जहां पर उप स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा नहीं है वहां उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किए जाने के संबंध में आवश्यकता जताई।

राजस्व मंत्री ने चिकित्सा मंत्री से बाड़मेर में मेडिकल कॉलेज के बारे में भी चर्चा करी। उन्होंने बाड़मेर में ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी चिकित्सालय में अनुभवी एवं क्वालिफाइड चिकित्सकों की नियुक्ति करने एवं सभी रिक्त भरने की महती आवश्यकता जताई। डॉ रघु शर्मा ने राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को शीघ्र ही उनके द्वारा उठाए गए विषयों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।