ग्रामीण थाना पुलिस के अनुसार मृतक के चाचा भानाराम ने रिपोर्ट दी कि उसका भतीजा विक्रम (14) पुत्र लच्छाराम निवासी दूदाबेरी सोखरू सोमवार को स्कूल में टांके से पानी निकाल रहा था, इस दौरान पैर फिसलने से वह टांके में गिर गया। उसे अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।