8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज होगा उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ

बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 26 Jun 2021, 11:41 PM IST

आज होगा उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ

आज होगा उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ

बाड़मेर. उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ जिले में रविवार को किया जाएगा।

बाड़मेर शहर में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जीएनएमटीसी प्रशिक्षण हॉल में शनिवार को शहर की समस्त आशा सहयोगिनी, कार्यकर्ता, नर्सिंग स्टूडेंट एवं एएनएम की कार्यशाला का आयोजन जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रीत मोहिंदर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। डॉ. सिंह ने कहा कि अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के चार लाख उन्नीस हजार पांच सौ सत्तर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। जिले में 520 बूथ बनाए गए हैं एवं घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाने के लिए 3633 टीम बनाई गई हैं। 79 ट्राजीट टीम बनाई गई है। डॉ. पंकज सुथार एसएमओ डब्ल्यूएचओ ने बताया कि पोलियो वायरस वातावरण में दूषित पानी, खाना, गन्दे हाथों से मुंह के रास्ते मानव शरीर में प्रवेश करता है।

जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी ने बताया कि बाड़मेर शहर में 55 वार्ड में 70 टीमें पोलियो कार्यक्रम में कार्य करेगी। शहरी क्षेत्र में प्रथम दिन में टीम बूथ पर दवा पिलाएगी एवं सोमवार व मंगलवार को शेष रहे बच्चो को घर-घर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

एएए को पोलियो की दवा पिलाने एवं घरो पर सही प्रकार से मार्किंग करने के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी। अति. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सताराम भाकर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सचिन भार्गव, यूपीएम अरविन्द सांगवा, विक्रम सिंह सांधू, पीएचएम मूलशंकर दवे, हरीश कुमार, ओमप्रकाश बिश्नोई, आईसीडीएस सुपरवाईजर दुर्ग सिंह सोढा, सुभाष शर्मा उपस्थित थे।

परिवार नियोजन मोबिलाइजेशन पखवाड़ा आज से - 27 जून से परिवार नियोजन मोबिलाइजेशन पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आशा सहयोगिनी, कार्यकर्ता एवं एएनएम की बैठक का आयोजन किया गया।

अति. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सताराम भाकर ने बताया कि मोबिलाइजेशन पखवाडे के तहत योग्य दंपती से संपर्क कर परिवार नियोजन के साधनों की जानकरी दी जाएगी। आशा सहयोगिनियां परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध करवाएगी।

डॉ भाकर ने बताया कि जनसख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 से 24 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा।