8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवाहिता फंदे से झूली, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, शव उठाने से इनकार

सिणधरी पुलिस थाना क्षेत्र के कोशलू गांव का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 12 Jul 2023, 9:44 PM IST

विवाहिता फंदे से झूली, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, शव उठाने से इनकार

विवाहिता फंदे से झूली, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, शव उठाने से इनकार

सिणधरी उपखंड पुलिस थाना क्षेत्र के कोशलू गांव में बुधवार को एक विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीहर पक्ष को सूचना दी। पुलिस ने पीहर पक्ष की मौजूदगी में महिला का शव फंदे से उतार कर राजकीय अस्पताल मोर्चरी में रखवाया और मृतका के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद शव उठाने की बात पर अड़े रहे।
पुलिस के अनुसार मृतका के पिता लाखाराम ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी पुत्री मूमल की शादी 2020 में कोशलू निवासी जसराज पुत्र खेताराम दर्जी के साथ हुई थी। मृतका मूमल के आठ महीने की एक पुत्री है।
मृतका के पिता का कहना है कि शादी के समय उसने बेटी को अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन शादी के कुछ महीने बाद बेटी को ससुराल वाले और दो लाख रुपए ,एक मोटरसाइकिल व पांच तोला सोने के गहने के दहेज के लिए परेशान करते थे। कई बार समझाया, वो इसके बाद भी नहीं माने। ससुराल वाले उसकी पुत्री के साथ मारपीट करते थे, इस पर पुत्री ने ससुर खेताराम, जेठ भैराराम, सास जेठी देवी, देवर धनाराम व देवरानी चुखी देवी के खिलाप बाड़मेर महिला पुलिस व सिणधरी थाने में मामला दर्ज करवाया था।
ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
पिता ने रिपोर्ट में बताया कि गांव के प्रतिष्ठित लोगों ने समझाइश कर राजीनामा करवाया, लेकिन 3 जुलाई को उसकी पुत्री के साथ ससुराल पक्ष ने फिर से मारपीट की, जिसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, लेकिन ससुराल वालों ने राजीनामे का दबाव बनाया। मृतका के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि 12 जुलाई को सुबह उसकी पुत्री से बात हुई थी। घंटे भर बाद पुत्री के जेठ भैराराम ने फोन कर कहा कि आप की पुत्री ने फंदा लगा लिया। रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री को जेठ भैराराम, पति जसराज, सास जेठीदेवी, देवर धनाराम , देवरानी चुकी देवी व पुत्री के मामा ससुर खेताराम गोद पुत्र हेमाराम दर्जी निवासी बाटाडू ने मिल कर मेरी पुत्री की हत्या कर उसे पंखे से लटका दिया है।