7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में फंदा लगा की आत्महत्या

- मृतक गांव में चलाता था दुकान
2 min read
Google source verification
suicide

Suicides in house

गिड़ा. नागाणातला, कानोड़ में एक जने ने अपने घर में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि चुन्नीलाल ने बताया कि मेरा भाई चौथाराम (50) पुत्र जोगाराम, जिसकी मानसिक स्थति ठीक नही थी, घर में फंदा लगा आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंपा।ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने प्रतिष्ठान बंद रखे। लोगों के अनुसार चौथाराम दुकान चलाता था और मिलनसार था। इधर, कानोड़ में मोर्चरी नहीं होने पर शव को बायतु ले जाकर पोस्टमार्टम करना पड़ा।

ट्रोला की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल

और इधर...

अवैध खनन को लेकर क्रॉस मामले दर्ज

रामसर. अवैध खनन को स्थानीय पुलिस थाने में परस्पर मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस ने बताया कि भोमाराम निवासी रामदेव मंदिर ने मुकदमा दर्ज कराया कि कल्याणसिंह पुत्र केसरसिंह और रविन्द्रसिंह पुत्र कालू सिंह निवासी सेतराऊ ने जेसीबी से कटाण रास्ता बंद कर दिया और जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर किया। इसी तरह कल्याणसिंह ने मामला दर्ज करवाया कि
चुतराराम, हुकमाराम, रुघाराम, नाथाराम, रामाराम, भोमाराम, चेनाराम ने लीजसुदा खान से अवैध खनन किया। रोकने की कोशिश की तो पत्थर फैंके।

धोरीमन्ना. सांचौर रोड पर गुरुवार को ट्रोले की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर घायल हो गया। नरेंद्रकुमार पुत्र मिश्रीमल निवासी लौहारवा, कस्बे में ब्रिज के नीचे से मोटरसाइकिल लेकर जा रहा था, तभी ट्रोले ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।

दूध योजना पर संकट,उधारी देने वाले कर रहे आनाकानी

सेडवा. सेडवा उपखंड क्षेत्र के विद्यालयो में जुलाई 2018 मे शुरू की गई अन्नपूर्णा दुग्ध योजना का संचालन विद्यालयों के मुश्किल बन गया है। पिछले दो माह से दूध की व्यवस्था कर रहे विद्यालय प्रबंधन को अब तक भुगतान नहीं किया गया है, जिसके चलते उनको दूध खरीदने में दिक्कत आ रही है। हजारों रुपए की उधारी होने पर अब दुग्ध सहकारी समितियां भी दूध देने से इंकार कर रही है। एेसे में दूध की व्यवस्था करना उनके लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।

शांतिभंग में एक गिरफ्तार

शिव. क्षेत्र के बलाई ग्राम पंचायत के राजस्व गांव जोरानाडा निवासी एक जने को स्थानीय पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार जोरानाडा निवासी रतनसिंह आपसी विवाद को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ झगड़े को उतारू था, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर स्थानीय थाने लाया।