
Talent Search Athletics Competitions Organized
बाड़मेर.जिला स्तरीय प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता के तहत सोमवार को आदर्श स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों ने उत्साह दिखाते हुए खेलों में हिस्सा लिया। खेल अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को हैंडबाल व तिरंदाजी प्रतियोगिता होगी।
ये बने विजेता
एथलेटिक्स छात्रा वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम इंद्रा, द्वितीय रामू, तृतीय डामरी व चतुर्थ माडू रही। इसी प्रकार 1500 मीटर में ममता चौधरी, गीता, कंचन, सुमित्रा रही। लम्बी कूद में भूरी, ओमी, शायर व कंचन भादू, त्रिकूद में भूरी, पलक, हऊआ, 400 मीटर दौड़ में ईंद्रा, कमला, गीता, चूकी, 300 मीटर में ममता, प्राची व कमला क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार भाला फेंक में मूली, पुष्पा, सुशीला, ऊंची कूद में पलक, हउआ, गोलाफेंक में माडू, पुष्पा व हिरो, तश्तरी फेंक में मूली, हिरो, पुष्पा क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार छात्र वर्ग में 400 मीटर दौड़ में हेमाराम, ओमप्रकाश, प्रमोद कुमार, भोमाराम, 100 मीटर में विट्ठल, पूर्णसिंह व ओमप्रकाश, त्रिकूद में हेमंत कुमार, श्यामसिंह, जयसिंह, लम्बीकूद में विट्ठल, जयसिंह, हेमंत कुमार व छोटूसिंह पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 1500 मीटर में हरिराम, पूनमाराम व मघसिंह, 3000 मीटर में हरिराम, भगसिंह, रावतसिंह व चतराराम, तश्तरी फेंक में जगदीश, जितेन्द्र, मघाराम, गोलाफेंक में गोपालदेव, मघाराम, विक्की, ऊंची कूद में कुलदीप, गुलाब, प्रेमकुमार व ओमप्रकाश पहले, दूसरे व तीसरे स्थान के विजेता रहे। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी व खेल अधिकारी भींयाराम चौधरी ने की। विजेता को नकद पुरस्कार दिया गया।
जिला स्तरीय प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता के तहत सोमवार को आदर्श स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों ने उत्साह दिखाते हुए खेलों में हिस्सा लिया। खेल अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को हैंडबाल व तिरंदाजी प्रतियोगिता होगी।इन प्रतियोगिताएं में प्रतिभागी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है और साथ ही स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी उनका खूब उत्साहवर्धन कर रहे है।
शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता आज से
बाड़मेर.ग्राम पंचायत आरंग में शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार से देवल आदर्श स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह, शिव प्रधान खुमाणसिंह, पूर्व प्रधान गिरधारीदान करेंगे। आयोजन समिति अध्यक्ष शक्तिदान व गणपतसिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर होगी।
Published on:
26 Dec 2017 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
