7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाजपेयी ने विश्व पटल पर बनाई देश की अलग पहचान

मनाया जन्मदिवस

2 min read
Google source verification
गायों को खिलाया हरा चारा व गुड़

गायों को खिलाया हरा चारा व गुड़


बालोतरा. शहर में सोमवार को भाजपा व भाजयुमो के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवसपर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा नगर महामंत्री नेमीचंद माली ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में स्थानीय गोगाजी मन्दिर खेड़ रोड पर पूजा अर्चना कर वाजपेयी के स्वस्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की। संगोष्ठी में उनके जीवन पर प्रकाश डाला। नगर अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि वाजपेयी ने देश के विकास को लेकर जो कार्य किए वे अनुकरणीय है। उनके नेतृत्व में भाजपा की प्रथम सरकार बनाकर देश को विश्व पटल पर अलग पहचान दिलाई। भाजयुमो प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत, भाजपा नगर उपाध्यक्ष त्रिलोक माली, अमराराम सुंदेशा, पार्षद शैतान सिंह चारण, रमेशपुरी गोस्वामी, देवीचंद ओस्तवाल, हस्तीमल जाटोल, जे ए छीपा, गोविंदसिंह कालूड़ी, देवीसिंह जुडिय़ा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रमेश प्रजापत, महामंत्री कांतिलाल राजपुरोहित ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष नरपत माली, ग्रामीण अध्यक्ष हितेश पटेल, ओबीसी मण्डल अध्यक्ष प्रताप घांची, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष मोहम्मद युनुस अशरफी, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष नेनाराम सुंदेशा, हीरालाल गोयल, राजेशपुरी, खेमाराम सारण, भलाराम चौधरी, अम्बादान रावल उपस्थित थे।

मायलावास. रामदेव मन्दिर में सोमवार को भाजपा कार्यकत्र्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया। भाजयुमो नगर अध्यक्ष जगदीशसिंह राजपुरोहित ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को नई दिशा दी। उनके नेतृत्व को आज भी पूरा देश मानता है। इस अवसर पर बिशनसिंह सोमड़ा, बंशीलाल लखारा, बाबूलाल रुपाणी, बाबुसिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गायों को खिलाया हरा चारा व गुड़

सेड़वा पत्रिका
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर सोमवार को सेड़वा भाजपा मंडल मंडल कार्यकर्ताओं की ओर से गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया गया। मंडल अध्यक्ष पुरखाराम मांजू न बताया कि गंगासरा स्थित मां आशापुरा गोशाला में गायों के लिए गुड़ व चारा सामग्री भेंट की गई। इस मौके महामंत्री ओमप्रकाश जांगू, भाकिसं के खेताराम महाराज, गोशाला व्यवस्थापक भाखराराम, देवाराम शर्मा, पहलाद देवासी, किशनाराम आदि मौजूद थे।