प्रांतीय प्रतिनिधि दिलीप बिरड़ा, उपाध्यक्ष भोमाराम गोयल,विष्वदत्त गोयल, सिणधरी अध्यक्ष दीनदयाल सिंह,गिङा ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सेन आदि ने विचार रखे। समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष महावीर सिहाग ने कहा कि सरकार के साथ मुद्दों पर सहमति नहीं बनती है तो संघर्ष समिति की ओर से पुन आंदोलन का आह्वान किया जाएगा। दिलीप बिरड़ा व समदड़ी उपाध्यक्ष विश्वदत्त गोयल ने टोंक जिला कलक्टर की ओर से शिक्षक के निलंबन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि राजस्थान का शिक्षक इस तरह के कृत्य को नहीं सहेगा ।