8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम पहुंची जांच करने, कार्मिक अवधिपार आयरन सीरप नाले में बहाते मिले

बाड़मेर की सिटी डिस्पेंसरी का मामला टीम को मिली आयरन की अवधिपार 3000 सीरप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 2 Dec 2021, 6:00 AM IST

टीम पहुंची जांच करने, कार्मिक अवधिपार आयरन सीरप नाले में बहाते मिले

टीम पहुंची जांच करने, कार्मिक अवधिपार आयरन सीरप नाले में बहाते मिले

बाड़मेर. बाड़मेर में जूना किराडू मार्ग पर स्थित सिटी डिस्पेंसरी में बुधवार को पीएमओ से टीम निरीक्षण करने पहुंची तो वहां पर कार्मिक अवधिपार आयरन सीरप को नाले में बहाते मिले। टीम को वहां देखकर एकबारगी हड़कम्प मच गया।
डिस्पेंसरी की छत पर अवधिपार दवाइयों का जखीरा पड़ा होने तथा गलत तरीके से उन्हें डिस्पोज करने की शिकायत पर टीम पहुंची थी। जहां पर कार्मिक डिस्पेंसरी की छत पर अवधिपार आयरन सीरप की नाले में बहा रहे थे। टीम ने उनसे कारण पूछा तो कार्मिकों ने बताया कि आयरन की आपूर्ति नवम्बर 2020 में हुई थी। इनका वितरण आंगनबाड़ी व स्कूलों में करना था। लेकिन कोविड के कारण शिक्षण संस्थान बंद थे। इस बीच फरवरी 2021 में सीरप अवधिपार हो गई थी।
टीम को मिली आयरन की अवधिपार 3000 सीरप
टीम में शामिल वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रतीक सागर व ड्रग इंस्पेक्टर शांतिलाल निरीक्षण को पहुंचे तो वहां पर आयरन की करीब 3000 अवधिपार सीरप मिली। साथ की कुछ इंजेक्शन के खाली वायल और अन्य एक्सपायर दवाइयां भी थी। जिनको समय पर डिस्पोज करना था। लेकिन यहां कार्मिकों ने दवाइयोंं को छत पर रखा। जहां एकत्रित होने से जखीरा बन गया।
टीम भेजी गई थी
सिटी डिस्पेंसरी का निरीक्षण करने टीम को भेजा था। वहां पर अवधिपार दवाइयां बड़ी मात्रा में मिलने की जानकारी सामने आई है। जिनको समय पर डिस्पोज नहीं किया गया था। टीम की रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. बीएल मंसूरिया, पीएमओ बाड़मेर