8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होमगार्ड जवान की बोलिंग पर टीम मुम्बई इंडियन्स फिदा

- विडियो हुआ वायरल, तारीफ के बंधे पुल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Ratan Dave

•

Updated: 12 Aug 2023, 9:12 PM IST

होमगार्ड जवान की बोलिंग पर टीम मुम्बई इंडियन्स फिदा

होमगार्ड जवान की बोलिंग पर टीम मुम्बई इंडियन्स फिदा

गडरारोड़ पत्रिका. सीमावर्ती हरसाणी गांव के एक होमगार्ड के जवान जयपुर में स्वतंत्रता दिवस की परेड के दौरान मिली 15 मिनट की ब्रेक में सवाई मानसिंह स्टेडियम में नेट प्रेक्टिस कर रहे क्रिकेट टीम को बोलिंग क्या की, वे हाथों हाथ इतने वायरल हो गए कि मुम्बई इंडियन्स टीम उन पर फिदा हुई। क्रिकेट की कई हस्तियों ने भी उनको बधाई दी है।
हरसाणी गांव के दुर्जनङ्क्षसह पुत्र स्वरूपसिंह भाटी होमगार्ड जवान है। स्वतंत्रता दिवस की परेड में भाग लेने के लिए प्रेक्टिस के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम में थे। इस दौरान परेड प्रेक्टिस में ब्रेक मिला तो पास में क्रिकेट की नेट प्रेक्टिस कर रहे खिलाडिय़ों के पास खड़े हुए। क्रिकेट का शौक रखने वाले इस होमगार्ड जवान ने कहा कि वो बोलिंग करेंगे। बकौल दुर्जन खिलाडिय़ों ने कहा कि यह मुश्किल है, आप नहीं टिक पाओगे। दुर्जन ने चैैलेंज स्वीकार कर लिया और जब बोलिंग की तो उनके दांतों तले अंगुली आ गई। इस दौरान उनके साथी ने विडियो बना लिया और इसकी रील बनाकर वायरल की।
मुम्बई इंडियन्स टीम फिदा
इस रील को देखकर मुम्बई इंडियन्स की टीम फिदा हो गई और इस पर कई कमेंट आने लगे। देखते ही देखते आकाश चौपड़ा सहित क्रिकेट के कई खिलाडिय़ों व जानकारों ने इस विडियो पर तारीफ की है।
ऐसे सीखा क्रिकेट
दुर्जनसिंह बताते हैै कि वे गांव में ही अपने भाई विक्रमसिंह जो क्रिकेट खेलते थे, उनके लिए बोलिंग करते थे। इसके बाद हॉस्टल में रहे तो वहां पर भी क्रिकेट खेली। कॉलेज में हैण्डबॉल खेलते थे। इसके बाद परिजनों ने खेल छोड़कर रोजगार की बात कही तो सूरत गए और वहां काम किया। 2015 में होमगार्ड में भर्ती हो गए। वे कहते है कि क्रिकेट का शौक है और वे जहां मौका मिलता हैै खेलते है।