8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

51 शहीद परिवारों के घर पहुंचेगी टीम थार के वीर

बाड़मेर. करगिल विजय दिवस से पूर्व बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर और जालोर के 51 शहीदों के परिवारों को टीम थार के वीर शुभकामनाएं देने उनके घरों तक पहुंचेगी। टीम थार के वीर के प्रवक्ता अशोक राजपुरोहित ने बताया कि साल 1999 में हुए करगिल युद्ध में बाड़मेर के शहीद भीखाराम ने शहादत दी थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Om Prakash Mali

•

Updated: 21 Jul 2023, 7:18 PM IST

51 शहीद परिवारों के घर पहुंचेगी टीम थार के वीर

51 शहीद परिवारों के घर पहुंचेगी टीम थार के वीर

करगिल विजय दिवस पर देंगे शुभकामनाएं
51 शहीद परिवारों के घर पहुंचेगी टीम थार के वीर
बाड़मेर. करगिल विजय दिवस से पूर्व बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर और जालोर के 51 शहीदों के परिवारों को टीम थार के वीर शुभकामनाएं देने उनके घरों तक पहुंचेगी। टीम थार के वीर के प्रवक्ता अशोक राजपुरोहित ने बताया कि साल 1999 में हुए करगिल युद्ध में बाड़मेर के शहीद भीखाराम ने शहादत दी थी।

इस जाबांज की वीरता की कहानी को टीम थार के वीर घर-घर लेकर जाएगी। रेलवे के शहीदों का भी सम्मान किया जाएगा। यह आयोजन शिव के ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विष्णुराम बिश्नोई और इन्द्र पुरोहित के सहयोग से होगा। टीम थार के वीर के संरक्षक रावत त्रिभवनसिंह सिंह ,सह संरक्षक बालसिंह राठौड़, संयोजक रघुवीरसिंह तामलोर, युवराजसिंह राजपुरोहित और सुबोध शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कल्याणपुर से कालूराम, बायतु से मुकेश काकड़, बाड़मेर शहर से प्रवीणसिंह मीठड़ी, चौहटन से विपुल शर्मा, रामसर से जुंझारसिंह रेडाणा, जैसलमेर से जसवंतसिंह तेजमालता, सांचोर से योगेश जोशी को प्रभारी मनोनीत किया गया है। राजपुरोहित ने बताया कि अग्निवीरों का सम्मान, पौधारोपण, 26 जुलाई को शहीद स्मारक पर कार्यक्रम व विद्यालयों में करगिल विजय दिवस का आयोजन होगा। छुगसिंह गिराब ,श्रवण खदाव , खेमराज खोथ, भवानीसिंह लखा, मूलसिंह गेहूं, दिलीप त्रिवेदी , सद्दाम हुसैन, कैलाश चौधरी आदि तैयारियों में जुटे हुए हैं।