8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तापमान 41 के पार, सीजन में पहली बार गर्म हवा के थपेड़े

बाड़मेर. अप्रेल महीने में पश्चिमी विक्षोभ के लगातार आने के चलते गर्मी में बरसात और राहत का मौसम खत्म होने के बाद पिछले दो दिनों से सूरज थार में तेज चमकने लगा है। रविवार को तापमान में और बढ़ोतरी हुई और धूप तो दिन में झुलसा रही थी। सड़कें सूनी दिखी और लोग बचाव करते दिखे। अधिकतम तापमान बढ़कर 41.5 डिग्री रेकार्ड किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Om Prakash Mali

•

Updated: 8 May 2023, 8:42 PM IST

बाड़मेर का नेहरू नगर पुल तेज गर्मी और धूप के कारण दोपहर में नजर आया सूना।

बाड़मेर का नेहरू नगर पुल तेज गर्मी और धूप के कारण दोपहर में नजर आया सूना।

दिन में झुलसाने वाली धूप, सड़कें हो गई सूनी, पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने के बाद दो दिनों से गर्मी दिखाने लगी तेवर
तापमान 41 के पार, सीजन में पहली बार गर्म हवा के थपेड़े

बाड़मेर. अप्रेल महीने में पश्चिमी विक्षोभ के लगातार आने के चलते गर्मी में बरसात और राहत का मौसम खत्म होने के बाद पिछले दो दिनों से सूरज थार में तेज चमकने लगा है। रविवार को तापमान में और बढ़ोतरी हुई और धूप तो दिन में झुलसा रही थी। सड़कें सूनी दिखी और लोग बचाव करते दिखे। अधिकतम तापमान बढ़कर 41.5 डिग्री रेकार्ड किया गया।

बाड़मेर में गर्मी की सीजन शुरू होने के बाद पहली बार रविवार को दिन में गर्म हवा के थपेड़े महसूस किए गए। धूप की तपन तो सुबह 10 बजे ही दोपहर जैसी लगी। वहीं दोपहर से लेकर शाम तक गर्म हवा से वाहन चालक परेशान दिखे। देर शाम तक गर्मी से राहत नहीं मिल पाई।

राहत के बाद अब गर्मी लग रही ज्यादा तेज

गर्मी की सीजन में बारिश के कारण काफी दिनों तक राहत में रहे लोगों को अब 41 डिग्री के ऊपर जा रहा पारा भी 45 डिग्री जैसा लग रहा है। जबकि बाड़मेर में अप्रेल महीने में पारा चढऩे लगता है और मई आते-आते तो यह 44-45 डिग्री के आसपास ही चलता है और गर्म हवा ही नहीं, पूरे दिन तेज लू का असर देखने में आता है। लेकिन मौसम में इस बार बदलाव के कारण अप्रेल में गर्मी का असर रहा ही नहीं और मई में अब पहले सप्ताह में तेवर तेज होते दिख रहे हैं।

बढ़ेगा पारा, राहत के नहीं होंगे आसार

मौसम विभाग का मानना है कि अब मई के दूसरे सप्ताह में पारा और चढ़ेगा। इसके कारण दिन में तेज गर्मी के साथ रात में भी राहत की उम्मीद नहीं है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं दिन में पारा 43 डिग्री के ऊपर जाने पर हीट वेव की आशंका जताई गई है।