जिला प्रशासन एवं टीम बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में आमजन को पीले चावल बांटकर थार महोत्सव में आने के लिए आमंत्रित किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शहर के पांच बत्ती चौराहा रॉय कॉलोनी रोड पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, टीम बाड़मेर महामंत्री अबरार मोहम्मद, समाजसेवी हारूण भाई कोटवाल, वरिष्ठ रंगकर्मी गोपीकिशन शर्मा, आनन्द जे थोरी, छात्रसंघ महासचिव गोदावरी सिंगारिया, उपाध्यक्ष सरिता चौधरी आदि ने आमजन को आयोजन में भागीदारी निभाने का न्यौता दिया।