इस वर्ष का थार सुन्दरी का खिताब कोमल सिद्ध और तनु फुलवरिया को संयुक्त रूप से मिला। जबकि थारश्री विक्रम सिंह सोलंकी चुने गए। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। सजे-धजे प्रतिभागी काफी आकर्षक नजर आए। कार्यक्रम का संचालन मुकेश पचौरी और ओम जोशी ने किया। प्रारंभ में राजस्थान गो सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, जिला कलक्टर लोकबंधु, नगर परिषद सभापति दिलीप माली, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में विभागीय अधिकारी, जिला प्रशासन समेत गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।