प्रचार-प्रसार का अभाव-सोशल मीडिया के युग में जहां हर बैँक ऋण चुकाने के लिए उपभोक्ताओं को मैसेज भेज देती है, वहां अल्पकालीन ऋण लेने वाले किसानों को अंतिम तिथि की जानकारी नहीं दी गई।किसानों ने बाड़मेर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अधीन संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों से सम्पर्क किया तो यहीं कहा गया कि अभी ऋण नहीं चुकाना है। ऐसे में किसान ऋण चुकाने से रह गए।