1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साहित्य देश व धर्म का आधार

दिल लगी गज़लें पुस्तक का विमोचन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 8 Mar 2022, 1:42 AM IST

साहित्य  देश व धर्म का आधार

साहित्य देश व धर्म का आधार

बाड़मेर, रचनाकार डॉ. गोरधन सिंह सोढा 'जहरीला' द्वारा लिखी एक सौ एक गज़लों का संग्रह "दिल लगी गज़लें" का विमोचन जिला संस्कार भारती बाड़मेर के तत्वाव धान में किया गया।
संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रसाद गुप्ता 'चन्द्र' बताया कि उक्त गज़ल संग्रह का विमोचन संघ प्रचारक तरूण कुमार के मुख्य आतिथ्य, वरिष्ठ कर सलाह कार सुशील भण्डारी की अध्यक्षता, जिला सह संघ चालक मनोहर बंसल, डॉ. नरेंद्र के विशिष्ट आतिथ्य तथा संचालक प्रोफेसर मुकेश पंचौरी के संचालन में हुआ।
मुख्य अतिथि तरूण कुमार ने साहित्य को देश व धर्म का आधार बताते हुए कवि की रचनाओं से प्रेरणा लेने की बात। मनोहर बंसल ने कहा कि गज़लें देशप्रेम की भावना सिखाती है।
जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रसाद गुप्ता ने जहरीला के कृतित्व व व्यक्तित्व का बखान करते हुए उनको प्रतिभा के धनी बताते हुए कहा कि लेखक ने हर विषय पर सतत लिखते हुए कोरोना काल में लगभग 500 साहित्यिक सम्मान व पुरस्कार प्राप्त किये है, कहा कि हमारी साहित्यिक परम्परा पुस्तक आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है।
सुशील भण्डारी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में देश और मित्रता को सर्वोपरि मानते हुए कहा कि मुझे इन आयोजनों से आत्मिक ऊर्जा मिलती है।
गज़लकार जहरीला ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।
विमोचन समारोह में शिक्षा विद कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख अशोक दवे, नारायणदास राठी डीपीएस स्कूल, मांगीलाल बोथरा बाड़मेर मोटर्स, अशोक सोनी, भजन गायक प्रेम आचार्य, युवा लेखक राणाराम गोयल 'अभि', आयुर्वेद डॉक्टर नरेन्द्र जी, प्रधानाध्यापक अमृतलाल जैन, उद्योगी नरेंद्रकुमार माहेश्वरी, शिक्षाविद खेमाराम देवासी, जसवंतराज कोटड़िया,भूपेन्द्र देवासी, भंवरलाल पंवार आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़