पूरे जिले में स्थिति खराब- बाड़मेर जिला मुख्यालय के आसपास ही नहीं पूरे जिले में सडक़ों की स्थिति खराब है। पूरे जिले में ३५८० किमी सडक़ें खस्ताहाल है। विशेषज्ञों के अनुसार हालांकि मरम्मत तो होती है, लेकिन यहां नवीनीकरण की जरूरत रहती है। वहीं, विभाग के पास बजट की स्वीकृति भी कम आती है। एेसे में क्षतिग्रस्त सडक़ों की मरम्मत कई साल तक नहीं हो पाती। टै्रक्टर खाते हिचकोले, दुपहिया चलाना मुश्किल- किसानों के अनुसार एेसी सडक़ों पर वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है। ट्रैक्टर इतने हिचकोले खाकर चलता है कि उस पर बैठे किसानों को खेत पहुंचने से ज्यादा अनहोनी होने का डर रहता है। वहीं अधिकांश किसान दुपहिया वाहनों का उपयोग खेत जाने के लिए करते है, उनके लिए बाइक चलाना मुश्किल हो जाता है।