सिणधरी. बाड़मेर-जालोर हाईवे पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो गाड़ी पलट गई, जिससे गाड़ी में सवार एक युवक को गंभीर चोटें आई, वहीं दो युवक मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व एक घायल को अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार कर घायल की गंभीर स्थिति होने से जोधपुर रेफर किया गया।