बालोतरा. समाज प्रतिभावान समाज है। प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। तलाश व तराशने की जरूरत है। इस तरह के आयोजनों से आपसी प्रेम भाव मजबूत होता है। नई दिल्ली राष्ट्रीय बार कॉउंसिल के उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली ने रविवार को नगर के श्रीमाली ब्राह्मण समाज हनुमान वाडिया भवन में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि समाज का विशिष्ट स्थान है। समाज में एक से एक बढ़कर प्रतिभाएं हैं। जिन्होंने अपने कर्म से समाज का नाम गौरवान्वित किया है। युवा उनसे प्रेरणा लें। लक्ष्य तय कर कड़ी मेहनत करें। कामयाब बनकर परिवार व समाज का नाम रोशन करें। अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज पुष्कर के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चिरंजीलाल दवे जालोर, अ धिशासी अभियंता जितेन्द्र त्रिवेदी, पूर्व प्रधान महेश दवे जसरा, जिला बार जालोर अध्यक्ष सुरेन्द्र श्रीमाली, विधानसभा अनुभाग अ धिकारी जयपुर ललित त्रिवेदी, लूणी कंठा महासभा अध्यक्ष अनु महाराज कल्याणपुर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पुण्य के कार्य में पैसा खर्च करना बहुत ही श्रेष्ठ कार्य है।