हर बार कभी अतिवृष्टि के चलते फसलों को नुकसान होता है तो कभी ओलावृष्टि से। इस बार अब तक ना तो सदिज़्यों में बारिश हुई और न ही ओले गिरे, जिस पर फसलों का नुकसान नहीं हुआ। अब किसान फसलों की कटाई में जुटे हुए हैं जिनको उम्मीद है कि इस बार अनुमानित तीस अरब की कमाई रबी की फसलों से होगी। जीरा, ईसबगोल और रायड़ा देगा बम्पर कमाई- जिले की रबी की प्रमुख फसलें जीरा, ईसबगोल, रायड़ा है।