8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक में चोरों ने लगाई सेंध, घटना सीसीटीवी में कैद

तीन अज्ञात नकाबपोशों ने बैंक के ताले तोड़ 25 हजार 4 ०8 के सिक्के चुराए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 26 Jul 2021, 12:57 AM IST

बैंक में चोरों ने लगाई सेंध, घटना सीसीटीवी में कैद

बैंक में चोरों ने लगाई सेंध, घटना सीसीटीवी में कैद



सिणधरी . सिणधरी पुलिस थाना क्षेत्र के भूका भगतसिंह ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में शनिवार देर रात तीन अज्ञात नकाबपोश चोरों ने बैंक का मुख्य द्वार तोड़ अंदर प्रवेश कर एटीएम तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं बैंक में अन्य लॉकर तोडऩे का प्रयास किया गया, लेकिन विफल रहे। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर सिणधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शाखा में तोड़े गए एटीएम सहित शाखा का मौका मुआयना किया।
सिणधरी थाना पुलिस के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक शाखा में कार्यरत कैशियर भरतसिंह पुत्र छोटेलाल ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि स्थानीय शाखा में शनिवार देर शाम तीन अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति मुंह ढके व हाथों में दस्ताने पहने हुए थे। चोरी सीसीटीवी में कैद हो गई। तीन नकाबपोश चोर हाथ में जुराब पहने हुए सरियों से एटीएम तोड़ रहे हैं। चोरों ने सीसीटीवी भी तोड़ दिया। चोर बक्से में रुखे सिक्के चुरा कर ले गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू की।

बक्से में रखे सिक्के चोरों ने चुराए
रिपोर्ट में बताया गया कि शाखा परिसर के अंदर एक बक्से के अंदर 10,5 व 1 रुपये के सिक्के रखे गए थे। तीन अज्ञात चोरों ने कुल राशि 25408 चुरा लिए। लॉकर नहीं टूटने के कारण बड़ी राशि चोरी होने से बच गई।

बैंक में चोरी की मिली सूचना
अज्ञात नकाबपोश चोरों के बैंक का मुख्य द्वार तोड़ अंदर प्रवेश कर एटीएम तोड़ कर चोरी करने की एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने बैंक को इत्तला दी। जानकारी के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक के पास उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम ने बैंक कर्मचारी को चोरी के बारे में सूचना दी। बैंक शाखा के पास उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम ने बैंक कर्मचारी को चोरी की सूचना दी।