वहीं बैंक में अन्य लॉकर तोडऩे का प्रयास किया गया, लेकिन विफल रहे। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर सिणधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शाखा में तोड़े गए एटीएम सहित शाखा का मौका मुआयना किया।
सिणधरी थाना पुलिस के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक शाखा में कार्यरत कैशियर भरतसिंह पुत्र छोटेलाल ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि स्थानीय शाखा में शनिवार देर शाम तीन अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति मुंह ढके व हाथों में दस्ताने पहने हुए थे।