सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से तीनों किशोरों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया तीनों किशार एक दूसरे को बचाने के प्रयास में गहरा गड्ढा होने के कारण डूबे। पुलिस के अनुसार दो किशोर चचेरे भाई है व तीसरा भी इसी समाज का है। पुलिस के मुताबिक पायलाकला निवासी राहुल (15) पुत्र बंशलाल प्रजापत, विकास (16) पुत्र भारमलराम प्रजापत और महेंद्र (15) पुत्र छगनाराम प्रजापत के शव मोर्चरी में रखवाए गए। परिजनों की रिपोर्ट पर शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे।
...