19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चायनीज मांझे से गला कटा, बाइक सवार युवक की मौत

बाइक सवार एक युवक के चायनीज मांझे की चपेट में आने से उसके गले की नसें कट गई। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मांझा बरामद किया

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मांझा बरामद किया

बाड़मेर शहर के नेहरू नगर ओवरब्रिज पर सोमवार शाम को बाइक सवार एक युवक के चायनीज मांझे की चपेट में आने से उसके गले की नसें कट गई। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक के साथ बाइक पर पीछे बैठी दो महिलाएं भी घायल हुई है।

कोतवाली थानाधिकारी गंगाराम खावा ने बताया कि सेड़वा के गौड़ा गांव हाल बाड़मेर के रामनगर निवासी पाबूराम पुत्र नगाराम प्रजापत स्टेशन रोड बाजार से अपनी पत्नी और सास को बाइक से लेकर घर लौट रहा था। ओवरब्रिज पर अचानक उसके गले में चायनीज मांझा आकर फंस गया। इससे उसके गले की नसें कट गई और मौके पर ही काफी खून बह गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसका दम टूट गया।

बाइक गिरने से महिलाएं घायल

हादसे के दौरान बाइक गिरने से युवक की पत्नी और सास भी घायल हो गई। जिनका उपचार किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मांझा बरामद किया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। युवक बाड़मेर में सब्जी बेचने का काम करता था। उसकी सास और पत्नी दोनों बाजार गई हुई थी, उनको बाइक पर लेकर ओवरब्रिज से होतेे हुए रामनगर अपने घर लौटने के दौरान हादसा हो गया।