8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर में टिड्डी का खात्मा, हेलीकाप्टर से छिड़काव

-बाड़मेर में बढ़ रहा टिड्डी का खतरा-अंकुरित हो चुकी फसलों पर मंडरा रहा टिड्डी का साया-गांवों के शहर व कस्बों में भी पहुंच रही टिड्डी-अब हेलीकाप्टर से किया जा रहा है नियंत्रण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 23 Jul 2020, 9:15 PM IST

बाड़मेर में टिड्डी का खात्मा, हेलीकाप्टर से छिड़काव

बाड़मेर में टिड्डी का खात्मा, हेलीकाप्टर से छिड़काव

बाड़मेर. जिले के गिड़ा सहित आसपास के गांवों में टिड्डी की आफत ने किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। बुधवार रात को टिड्डी के हमले की सूचना पर गुरुवार सुबह टीमें पहुंची और नियंत्रण शुरू किया।
क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण के लिए दूसरी बार हेलीकाप्टर पहुंचा। जबकि इससे पहले गाडिय़ों में मांउटेड स्प्रेयर व ड्रोन से छिड़काव किया गया था। जो काफी कारगर साबित हुआ।
रेतीले भूभाग में ड्रोन व ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर से हेलीकॉप्टर कम कारगर साबित हुआ। क्योंकि हेलीकॉप्टर में लगे नोजल की रेंज कम होने व आवाज अधिक होने पर टिड्डी नियंत्रण की बजाय उड़ गई। क्षेत्र में हेलीकाप्टर दूसरी बार नियंत्रण के लिए पहुंचा। अभी हेलीकाप्टर का ट्रायल ही है। यह कितना कारगार साबित होगा। इस पर विचार भी किया जा रहा है।
जिले में 910 हेक्टेयर क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण
टिड्डी दल के हमले पर कार्यवाही करते हुए जिले के 14 तहसील क्षेत्रो मे अब तक कुल 38987 हेक्टेयर क्षेत्र में छिडकाव कार्य किया जा चुका है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में टिड्डी नियंत्रण के लिए हरसंभव प्रयास जारी हैं। उन्होने बताया कि टिड्डी हमले की प्रारम्भिक जानकारी के लिए जिले में सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि हमले की सूचना मिलते ही तुरंत सर्वे कार्य सम्पादित किया जाकर रोकथाम सुनिश्चित किया जा सके।
जिले में बुधवार को सेडवा तहसील क्षेत्र में 460 हेक्टेयर, रामसर में 360 हेक्टेयर, बाड़मेर में 15 हेक्टेयर एवं बायतु में 75 हेक्टेयर क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण के लिए छिड़काव किया गया।