8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पंछियों के लिए परिंडे लगाना पुण्य का कार्य’

रविवार को परिंडे लगाए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 26 Apr 2021, 1:01 AM IST

‘पंछियों के लिए परिंडे लगाना पुण्य का कार्य’

‘पंछियों के लिए परिंडे लगाना पुण्य का कार्य’

बाड़मेर. जीव दया ग्रुप बाड़मेर ने रविवार को परिंडे लगाए, जिसका आगाज किशनलाल वडेरा और संयोजक मुकेश जैन ने परिंडे लगा कर किया।

जीव दया मैत्री ग्रुप बाड़मेर के वरिष्ठ सदस्य संजय संखलेचा ने बताया कि महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर शहर के विभिन्न इलाकों मेंं पंछियो के लिए परिण्डे लगाए गए। किशनलाल वडेरा ने कहा कि मूक पंछियों के लिए गर्मी के मौसम में परिण्डे लगाना पुण्य का कार्य है।

प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के बाहर एक परिंडा अवश्य लगाना चाहिए। मुकेश जैन ने भी विचार व्यक्त किए। विजयराज धारीवाल,मदन बोथरा, रमेश पारख, गौतम बोथरा, कैलाश संखलेचा, पार्षद सुनील जैन, विक्रम मेहता आदि मौजूद थे।

बाड़मेर. हरसाणी गांव के विद्यालय में शंकरसिंह सिसोदिया के सानिध्य में परिंडे लगाए गए। उन्होंने आमजन से अपने घरों व आसपास के इलाके में परिंडे लगा उसमें नियमित पानी व चुग्गे की व्यवस्था का आह्वान किया।

बाड़मेर. ग्राम पंचायत रावतसर के राजस्व गांव प्रेमसागर में पंछियों के लिए दर्जनों परिंडे लगाए गए। प्रहलादराम सारण ने बताया कि ब्राह्मणों की ढाणी,जाखड़ों की ढाणी,सारणों की ढाणी में परिंडे लगाए गए। डालू जाखड़,ग्राम सेवक देदाराम सारण, जोगेंद्र आदि मौजूद थे।