8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाजार में दुकानों के आगे सड़कों पर पार्सल, कहां चले वाहन

यातायात व्यवस्था बाधित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 4 May 2023, 10:17 PM IST

बाजार में दुकानों के आगे सड़कों पर पार्सल, कहां चले वाहन

बाजार में दुकानों के आगे सड़कों पर पार्सल, कहां चले वाहन

बाड़मेर. शहर के भीतरी बाजार में पूरे दिन वाहन चालक जाम के कारण परेशान होते है। शहर के लक्ष्मी बाज़ार, जवाहर चौक से ईलोजी बाजार तक यातायात व्यवस्था में वन-वे की पालना नहीं हो रही है। पूर्व में यहां पर यातायात कार्मिक लगाया हुआ था। लेकिन अब यह व्यवस्था कहीं नहीं दिख रही है। इसके कारण पूरे दिन व्यापारियों के बड़े-बड़े पार्सल के वाहन बाजार में आते-जाते रहते है। एक-एक दुकान के आगे रुकते हुए पार्सल बाहर ही सड़क पर रख रहे हैं। इसके कारण यहां सबसे ज्यादा दुपहिया वाहन चालक परेशान होते हैं। व्यापारियों की दुकानों के आगे एक-दो नहीं पांच से दस तक बड़े-बड़े सामान के पार्सल पड़े रहते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है। घंटों तक पार्सल हटाए नहीं जाते हैं। गुरुवार दोपहर में भी यहां पर ऐसे ही हाल नजर आए। जबकि पूर्व में पार्सल के लिए आने वाले वाहन दिन में व्यस्त यातायात के बीच आने पर मनाही थी। लेकिन अब कोई रोक-टोक वाला नहीं है। मनमर्जी से लोडिंग वाहन पूरे दिन गांधी चौक से लेकर पूरे बाजार से होते हुए आवाजाही कर रहे हैं।

यातायात व्यवस्था रामभरोसेबाड़मेर शहर में भीतरी बाजार ही नहीं सभी जगह अस्त-व्यस्त यातायात का आलाम है। यातायात पुलिस के सामने वाहन चालक नियमों को तोड़ते हुए निकलते है और जवान देखतेे रहते हैं। पुलिस एक दिन चालान काटने के लिए सड़कों पर उतरती है और फिर कई महीनों तक दिखती ही नहीं है। ऐसे में वाहन चालकों की शहर में मौज है। गलत साइड आवाजाही तो यहां हर कहीं दिख जाएगी।