8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हेलमेट नहीं पहनना पड़ा भारी, मिन्नतें नहीं आई काम, 1405 को भरना पड़ा चालान

बाड़मेर जिले में बिना हेलमेट के 1405 वाहन चालकों पर कार्रवाई-जिलेभर में एक दिन चला सघन अभियान-यातायात प्रभारी और थानाधिकारियों ने की कार्रवाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 13 May 2023, 10:05 PM IST

हेलमेट नहीं पहनना पड़ा भारी, मिन्नतें नहीं आई काम, 1405 को भरना पड़ा चालान

हेलमेट नहीं पहनना पड़ा भारी, मिन्नतें नहीं आई काम, 1405 को भरना पड़ा चालान

बाड़मेर. बिना हेलमेट सड़कों पर निकले दुपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए। जिले के समस्त थानाधिकारी और यातायात प्रभारी ने सघन अभियान के दौरान 1405 दुपहिया वाहन चालकों के चालान बनाए। पुलिस की कार्रवाई से हड़कम्प मच गया।
पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, यातायात राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं मे दुपहिया वाहन चालकों/सवारी की मृत्यु में कमी लाने को लेकर जिले में बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों के विरुद्ध एक दिवसीय अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बिना हेलमेट पहने चालकों से समझाइश के साथ 1405 के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई।
किसी की नहीं सुनी, कार्रवाई पर फोकस
बाड़मेर में यातायात प्रभारी विक्रमसिंह व शहर के अन्य थानाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सुबह से ही तैनात रहे। यहां से निकलने वाले दुपहिया वाहन चालकों के हेलमेट नहीं होने पर रोका गया। चालकों को जीवन का महत्व समझाते हुए हेलमेट पहनने की हिदायत दी गई। साथ ही चालान भी बनाए गए। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान किसी की भी नहीं सुनी और बिना हेलमेट वाले चालकों के खिलाफ सख्ती दिखाई।