चौराहे पर एक सिपाही को जब पत्थरों से भरे ओवरलोड डम्पर को रोकने के लिए कहा तो वह बोले...इसके लिए खनिज विभाग वाले है, उनका ऑफिस यहां से कुछ दूरी पर ही है। यातायात को सुचारू और सुरक्षित संचालन के लिए चौराहे पर तैनात एक सिपाही का यह जवाब गैर जिम्मेदाराना था। व्यस्त यातायात के बीच चलते इस तरह के खतरे को रोकने की जिम्मेदारी फिर किसकी बनती है, यह बड़ा सवाल हो गया।