8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर-जोधपुर के बीच 18 जून को भी रद्द रहेंगी 4 पैसेंजर रेलगाडिय़ां

बाड़मेर-जोधपुर मार्ग पर सभी चारों पैसेंजर ट्रेन निरस्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 17 Jun 2023, 10:21 PM IST

बाड़मेर- जोधपुर के बीच आज भी नहीं चलेगी पैसेंजर रेलगाडिय़ा

बाड़मेर- जोधपुर के बीच आज भी नहीं चलेगी पैसेंजर रेलगाडिय़ा

बाड़मेर. चक्रवात के कारण हो रही भारी बरसात के चलते जोधपुर-बाड़मेर के बीच चलने वाली पैसेंजर रेलगाडिय़ां रविवार को भी निरस्त रहेगी। इससे पहले दो दिन सभी पैसेंजर ट्रेने रद्द की गई थी।
जोधपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा ने बताया कि गाड़ी संख्या 04881/04882 बाड़मेर-मुनाबाव-बाड़मेर,14895/14896 जोधपुर-बाड़मेर-जोधपुर,04839/04840 जोधपुर-बाड़मेर-जोधपुर तथा रेल सेवा 04843/04844 जोधपुर-बाड़मेर-जोधपुर रविवार 18 जून को भी पूर्णत: रद्द रहेगी।बाड़मेर से पिछले दो दिनों से जोधपुर मार्ग की पैसेंजर ट्रेनों का संचालन चक्रवात के कारण हो रही बरसात के चलते बंद रहा। इसी क्रम में अब रविवार को भी ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। बाड़मेर-जोधपुर मार्ग पर चलने वाली सभी चारों पैसेंजर ट्रेन नहीं चलेगी। हालांकि 17 जून को यात्रियों की संख्या स्टेशन पर काफी कम रही। बाड़मेर से जोधपुर तक की यात्रा के लिए पैसेंजर ट्रेनों से अधिकांश यात्री जाते है। लेकिन ट्रेनों के नहीं चलने से लोगों को बसों का सहारा लेना पड़ा। शनिवार को बाड़मेर डिपो से चली कुल 8 बसें केवल जोधपुर मार्ग पर ही संचालित हुई। इसके अलावा किसी भी मार्ग पर यात्री भार नहीं मिला। इसके चलते बसें निरस्त कर दी गई।