7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर : 7 थानाधिकारी बदले, 4 इंस्पेक्टर व 20 एसआइ का तबादला, जानिए पूरी खबर

- उगमराज होंगे नए कोतवाल, रामप्रताप को सौंपी महिला थाने की कमान

less than 1 minute read
Google source verification
Barmer police news

Barmer police news

बाड़मेर. पुलिस अधीक्षक ने सोमवार शाम अचानक पुलिस बेड़े में फेरबदल कर सात थानाधिकारी बदल दिए। एक साथ 4 इंस्पेक्टर व 20 उप निरीक्षक का तबादला कर दिया। नए कोतवाल उगमराज सोनी व महिला थाने की कमान रामप्रतापसिंह को सौंपी है। उल्लेखनीय है कि कोतवाल प्रेमप्रकाश का जयपुर आयुक्तालय व महिला थानाधिकारी मनीष देव का जोधपुर आयुक्तालय ट्रांसफर हो गया था। अन्य 20 उप निरीक्षकों के तबादले में तीन को थानाधिकारी की कमान सौंपी है। अन्य 17 को थानों व चौकी भेजा है।


पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने आदेश जारी कर पुलिस निरीक्षक विक्रमसिंह सांदु को शिव से रामसर, रामप्रतापसिंह को रामसर से महिला थाना, ओमप्रकाश को लाइन से शिव, उगमराज सोनी को लाइन से कोतवाली थानाधिकारी लगाया। साथ ही उप निरीक्षक महेशकुमार कल्याणपुर से गिराब, कैलाश दान चौकी नाकोड़ा से कल्याणपुर, प्रभुराम ग्रामीण से गडरारोड़ थानाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


उप निरीक्षक उमेश विश्नोई गिराब से बालोतरा, हिमथाराम चौकी चवा से अस्थाई चौकी धनाऊ, श्यामसिंह लाइन से शिव, बगडुराम लाइन से भियाड़ चौकी, लुणाराम पचपदरा से चौकी पायला कला, भाखराराम लाइन से चौकी पाटोदी, तनाराम चौकी पायला कला से लाइन, माधाराम लाइन से दूूूधवा चौकी, दुर्गाराम लाइन से चौकी रामजी की गोल, छगनलाल लाइन से चौकी चवा, कमलेश लाइन से चौकी नाकोड़ा, हिंगलाजदान स्थानान्तरणाधीन (आयुक्तालय जोधपुर) से कोतवाली, सुमन बुंदेला लाइन से कोतवाली, सुरभानसिंह लाइन से यातायात बालोतरा, पुखाराम यातायात बालोतरा से चौक मोकलसर, आदेशकुमार स्थानान्तरणाधीन (बिकानेर रेंज) से सदर व राजूराम लाइन से पुलिस थाना ग्रामीण लगाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग