
लंबी दूरी की यात्रा से परहेज, ट्रेन और बसों में घटा यात्री भार
बाड़मेर. कोविड बढऩे के बीच परिवहन के साधनों का संचालन भले ही चल रहा हो, लेकिन लोग अपने बचाव के लिए यात्रा को टाल रहे हैं। इसके चलते लंबी दूरी की रेल और बसों में यात्री भार की कमी आई है। स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों की चहल-पहल पहले जैसी नहीं दिखती है।
जिले में संक्रमण की दूसरी लहर कहर ढा रही है। इसका असर यात्रा पर स्पष्ट दिख रहा है। टे्रनों में कोच खाली चल रहे हैं। वहीं रोडवेज में भी यात्रियों में कमी देखी जा रही है। जहां तक संभव हो लोग यात्रा को टाल रहे हैं।
प्लेटफार्म पर नहीं दिखते यात्री
संक्रमण के चलते यात्रियों की कमी के कारण प्लेटफार्म सूने ही दिखाई देते हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों से आने वाले यात्रियों में काफी कमी आई है। जोधपुर-बाड़मेर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों में भी यात्री कम दिखते हैं।
यात्री कम तो नमूने भी घटे
लंबी दूरी से आने वाले यात्रियों में कमी आई तो यहां स्टेशन पर कोविड की टीम के नमूनों की संख्या में कमी आने लगी है। पूर्व में टीम लंबी दूरी से आने वाले करीब 100 यात्रियों के नमूने संग्रहित कर रही थी, जो अब आधे हो गए हैं।
बसों में कम आ रहे यात्री
रोडवेज का यात्री भार कम हुआ है। करीब 15-20 फीसदी यात्री कम आ रहे हैं। हालांकि अभी शादी का सीजन होने से यात्री बढ़े हैं। लेकिन ओवरऑल यात्रियों की संख्या में गिरावट ही आई है।
---
कमी तो आई है
डिपो से संचालित होने वाली बसों में यात्री भार में कम हुआ है। हालांकि अभी शादियों का सीजन है तो ट्रैफिक मिल रहा है। लेकिन पिछले दिनों के मुकाबले तो काफी कमी है।
उमेश नागर, मुख्य प्रबंधक बाड़मेर डिपो
Published on:
23 Apr 2021 09:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
