8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेल की यहां धार तो स्थानीय को मिले रोजगार

- बायतु में फिर त्रिकोण मुकाबला -राजस्थान का रण ग्राउण्ड रिपोर्ट- बायतु विधानसभा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Ratan Dave

•

Updated: 18 Nov 2023, 12:19 PM IST

,

तेल की यहां धार तो स्थानीय को मिले रोजगार,तेल की यहां धार तो स्थानीय को मिले रोजगार

विश्व की सबसे बड़ी तेल खोज मंगला इस धरती के लिए वरदान है। सांभरा (पचपदरा) भी बायतु विधानसभा का इलाका है ,जहां राज्य का मेगा प्रोजेक्ट रिफाइनरी बुलंद हो रहा है। इस विधानसभा का एक भाग अब बालोतरा जिले में है तो दूसरा बाड़मेर में। तेल के जरिए प्रदेश को 4000 करोड़ का राजस्व सालाना दे रहा यह इलाका अब 02 प्रतिशत खुद के लिए मांग रहा है और स्थाानीय को रोजगार भी। अभी राजनीतिक चर्चे में सर्वाधिक है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभा की है और उसी जगह पर राहुल गांधी भी आएंगे। 2018 में रालोपा ने न केवल कांग्रेस को टक्कर दी थी, भाजपा को तीसरे स्थान पर रहने को मजबूर किया। 2023 उसी दिशा में तीन धार में मतदाताओं को बांटे हुए है।
कांग्रेस सेे यहां दुबारा हरीश चौधरी प्रत्याशी है ,जो अभी विधायक है। भाजपा ने नया चेहरा बालाराम मूढ़ को उतारा है तो उधर पिछले मुकाबले में कांग्रेस को टक्कर देने वाले रालोपा के उम्मेदाराम मैदान में है। त्रिकोणीय संघर्ष में यहां मतदाता ने अभी तक किसी को यह दावा करने की छूट नहीं दी है कि वह एकतरफा जीत की बात करे,त्रिकोणीय संघर्ष ने मुकाबला रोचक बना दिया है।
चर्चित बायतु
प्रधानमंत्री और राहुल गांधी दोनों की सभा यहां एक ही स्थान पर होना चर्चा में रहा है।
पिछले चुनाव में कुल वोट
विधानसभा
कांग्रेस-57703
रालोपा-43900
अंतर-13803
लोकसभा
कांग्रेस-114365
भाजपा-51085
अंतर-62280
क्षेत्र के तीन प्रमुख मुद्दे
- तेल कंपनियों व रिफाइनरी में स्थानीय को रोजगार
- पेयजल के लिए नहरी पानी उपलब्ध करवाना
- बायतु को रोजगार का हब बनाना
प्रत्याशियों के जनता से प्रमुख वादे
- तेल की रॉयल्टी में 2 प्रतिशत मिले हिस्सेदारी
- तेल कपंनियों में स्थानीय को रोजगार
- नर्मदा के पानी बायतु को उपलब्ध करवाना
- बजरी की दर को सस्ती करवाना
- डिजिटल क्लास और स्मार्ट शिक्षा
चुनाव प्रचार कुछ अलग
प्रत्याशी खेतों में बाइक रैली निकाल रहे है। स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाए जा रहे है। प्रचार-प्रसार में डीजे साऊण्ड पर गीत बजने लगे है। दिग्गज नेताओं की बड़ी सभाएं।